गढ़वा : कसौधन वैश्य समाज महिला मंच की आम बैठक अध्यक्ष शोभा कश्यप के नेतृत्व में पुरानी बाजार स्थित रुक्मणी साहून्न धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 मार्च को बंधन मैरिज हॉल में समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की रूपरेखा तय की गई। साथ ही, नए सत्र के लिए महिला टीम के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कंचन कश्यप को महिला मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि अर्चना कश्यप को सचिव, नमिता कश्यप को उपाध्यक्ष, निधि कश्यप को कोषाध्यक्ष, सीमा कश्यप को संगठन मंत्री और श्याम दुलारी कश्यप व शोभा कश्यप को संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप भी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि समाज की महिलाएँ जागरूक हो रही हैं और अपनी सक्रियता से बैठकें आयोजित कर रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में महिलाएँ हर सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। उन्होंने उल्लेख किया कि रामनवमी पर्व पर रामभक्तों के लिए शरबत-पानी की व्यवस्था, सावन माह में श्रावणी महोत्सव का आयोजन, महिलाओं द्वारा रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।