whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922452
Loading...


गढ़वा-कांडी सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल

location_on गढ़वा access_time 16-Mar-25, 08:53 PM visibility 578
Share



गढ़वा-कांडी सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कांडी : गढ़वा जिले के कांडी सड़क पर घोड़दाग के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी प्रदीप राम की पत्नी रीमा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस हादसे में उनके दो पुत्र, राजू कुमार और रोशन कुमार, भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रीमा देवी अपने दोनों बेटों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बर्दिया से श्रीनगर लौट रही थीं। इसी दौरान घोड़दाग के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों और मृतका को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play