whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24879145
Loading...


भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अटल विरासत सम्मेलन आयोजित

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 04:34 PM visibility 579
Share



भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अटल विरासत सम्मेलन आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष 2024-25 के अवसर पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के जनक और जननायक थे। उनके नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला, जिससे झारखंडवासियों को उनका अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते थे।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा दूरदर्शी नेता भारत के इतिहास में कोई और नहीं हुआ।

वे सदैव भारत के उत्थान के लिए समर्पित रहे। कारगिल युद्ध के समय उन्होंने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ खुली छूट दी, जिससे भारत ने विजय प्राप्त की।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्षों से भरा था। वे एकमात्र ऐसे नेता थे जिनका सम्मान विपक्ष भी करता था। उन्होंने सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाया। उनके विचारों से प्रेरित होकर आज करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, जिससे भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर विकास प्रितम, विनोद तिवारी, बिनय चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, रविन्द्र पासवान, संजय ठाकुर, चंद्रमणि धर दुबे, अरविंद तुफानी, डॉ. पतंजलि केशरी, ब्रजेश उपाध्याय, टिंकू गुप्ता, विनोद जायसवाल, उमेश कश्यप, रामशीष तिवारी, बलराम यादव, ओमप्रकाश दास, अभिषेक कश्यप, भगवान तिवारी, रुपु महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play