whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162476 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रॉकी मोहल्ला में देवीधाम मंडप नवनिर्माण हेतु बैठक आयोजित, डॉ. भोला कश्यप ने दी भूमि दान

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 09:50 AM visibility 681
Share



रॉकी मोहल्ला में देवीधाम मंडप नवनिर्माण हेतु बैठक आयोजित, डॉ. भोला कश्यप ने दी भूमि दान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रॉकी मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 15 एवं 16 में स्थापित देवीधाम मंडप के नवनिर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मोहल्ले के सभी सामाजिक व्यक्ति एवं युवा साथी उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. भोला कश्यप से उपस्थित जनसमूह ने आग्रह किया कि मंडप के नवनिर्माण हेतु पाँच फीट जमीन दान करें, जिससे निर्माण कार्य में आ रही जगह की कमी दूर हो सके। डॉ. भोला कश्यप ने निसंकोच सहर्ष पाँच फीट जमीन दान देने की घोषणा की। उनके इस निर्णय पर सभी उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया एवं बधाई दी।

भूमि दान के तत्पश्चात मंदिर के पुजारी स्व. अनिल मालाकार के पुत्र सुमित मालाकार द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।

Advertisement

इस जीर्णोद्धार कार्य में गढ़वा विधानसभा के भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, वेंकटेश्वर नारायण, मिलन कश्यप, प्रदीप गुप्ता ने विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं, वार्ड पार्षद सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, एवं लखन कश्यप ने भी सहयोग की घोषणा की।

मंदिर के निर्माण कार्य की सुचारू देखरेख हेतु सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें निर्माण कार्य का लेखा-जोखा रखने के लिए आनंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं संतोष कश्यप को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आज भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पृथ्वीनाथ कश्यप, संजय गुप्ता, अनिल बेदाम, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, मनीष कुमार, विकास कुमार, रमेश कश्यप, आनंद कश्यप, गिरिजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play