whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922606
Loading...


कक्षा कक्ष में मोबाइल प्रतिबंध सराहनीय, लेकिन वीडियो कॉलिंग से निरीक्षण पारदर्शी नहीं : सुशील कुमार

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 05:23 AM visibility 768
Share



कक्षा कक्ष में मोबाइल प्रतिबंध सराहनीय, लेकिन वीडियो कॉलिंग से निरीक्षण पारदर्शी नहीं : सुशील कुमार
सुशील कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) गढ़वा द्वारा जारी आदेश (पत्रांक 326, दिनांक 25/02/2025) का समर्थन किया, जिसमें विद्यालय अवधि के दौरान शिक्षकों को कक्षा में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम और नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक सराहनीय और नवाचारी कदम बताया।

सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षकों का मूल कर्तव्य केवल शिक्षण कार्य करना है, लेकिन वर्तमान में उनसे ऑनलाइन ट्रेनिंग, UDISE Plus, AAPAR ID, बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदि जैसे गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन कार्यों को केवल क्लर्कों या ICT इंस्ट्रक्टर के जिम्मे सौंपा जाए ताकि शिक्षक केवल पठन-पाठन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कक्षा कक्ष में 99% शिक्षक मोबाइल का उपयोग नहीं करते, लेकिन कभी-कभी खाली समय में इसका उपयोग किया जाता है। उन्होंने इसे एक जरूरी सुधार बताते हुए शिक्षकों से इस आदेश का पालन करने की अपील की।

हालांकि, सुशील कुमार ने विद्यालयों का निरीक्षण वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करने के आदेश को पारदर्शी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि भौतिक निरीक्षण अधिक प्रभावी होता है, जबकि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निरीक्षण में वास्तविकता को छिपाने की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने आशंका जताई कि कई प्रभारी प्रधानाध्यापक डर के कारण विद्यालय की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाएंगे और कमियों को छिपा सकते हैं।

इसलिए उन्होंने भौतिक निरीक्षण को जारी रखने की मांग की।

अंत में, उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रहित और शिक्षकहित में मोबाइल प्रतिबंध के निर्णय का समर्थन करने और इसे सफलतापूर्वक लागू करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षकों का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, और इस आदेश का पालन उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play