whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161383 readers visited
Loading...

Advertisement

चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत टाउन हॉल गढ़वा में रोजगार सृजन मेला का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 05:17 AM visibility 510
Share



चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत टाउन हॉल गढ़वा में रोजगार सृजन मेला का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

● देश के विभिन्न शहरों के 33 कंपनियों ने लिया रोजगार सृजन मेला में भाग

● उपायुक्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम की शुरुआत, रोजगार मेला से बेरोजगार युवक/युवतियों को लाभान्वित होने हेतु की अपील

● मौके पर ही प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मिला कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर

नीलाम्बर-पीताम्बर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल, गढ़वा में चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पलाश (जेएसएलपीएस) गढ़वा के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया गया।

Advertisement
उक्त रोजगार मेला में देश के विभिन्न जगहों से करीब 33 कंपनियों ने अपने रिक्तियों के साथ भाग लिया। टाउन हॉल परिसर में रोजगार मेला के तहत बेरोजगार युवक यूवतियों को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से पलाश जेएसएलपीएस के बैनर तले स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में डीपीएम जेएसएलपीएस द्वारा स्वागत भाषण देते हुए जिला स्तरीय आयोजित रोजगार सृजन मेला के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं रोजगार तथा स्वरोजगार सुनिश्चित करने हेतु सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना उन्हीं में एक है, जो ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित हैं।
Advertisement
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 18-35 वर्ष के युवाओं को, जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, उन्हें विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जाता है। DDG-KY के तहत गढ़वा के लगभग 3568 युवाओं को सिलाई मशीन ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेन्ट, फील्ड तकनिशियन, वेयर हाउस पैकर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव जैसे ट्रेड में प्रशिक्षित किया गया है एवं लगभग 2500 प्रशिक्षित युवा देश के विभिन्न कम्पनी में कार्य कर रहें हैं। प्रशिक्षण के अलावा समय-समय पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित कम्पनियों को आमंत्रित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को एक मंच प्रदान करना जहाँ युवा अपनी योग्यता के आधार पर कम्पनी से संवाद स्थापित कर रोजगार प्राप्त कर सकें।
Advertisement
इसी कड़ी में आज रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 33 कम्पनियां भाग ले रही है।

रोजगार मेले में आये युवक यूवतियों को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहें युवक यूवतियों को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले में भी रोजगार मेला का आयोजन कराया गया है। राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर अपने पैर पर खड़ा होने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अतः रोजगार के अवसर मिलने पर अपने काम को पूरी निष्ठा व लगन से करना चाहिए।

Advertisement
संघर्ष करने वाले ही जिंदगी में सफल होते हैं। आप भी रोजगार प्राप्त कर अपने माता-पिता व परिवारजनों का सहारा बने। बाहर से आए कंपनियों को भी उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा हिदायत करते हुए कहा गया कि कम उम्र के फ्रेशर बच्चें, जो कार्य करने हेतु देश के विभिन्न जगहों पर जाएंगे, तो उनके साथ अच्छे व्यवहार करें तथा इकरारनामा के विरुद्ध कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे राज्य सरकार अथवा जिला प्रशासन द्वारा किसी अमुक कंपनी पर कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं यूवतियों से भी कहा कि सच्चे लग्न एवं निष्ठा तथा मेहनत से कार्य करते हुए अपने कंपनी, संस्थान, प्रतिष्ठान को नई ऊंचाई प्राप्त करने में सहयोग करें।
Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा युवाओं के समक्ष बेरोजगारी की भी एक बहुत बड़ी समस्या है। देश में लोगों के रोजगार सृजन में सरकार की भी अहम भूमिका है। इस प्रकार के रोजगार मेला का आयोजन बेरोजगार युवाओं युवतियों को रोजगार देने में काफी सहायक है। उन्होंने युवाओं को कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने भी बाहर से आए कंपनियों को रोजगार प्राप्त करने वाले युवक युवतियों से घर परिवार जैसा माहौल देने एवं सुख दुख में साथ रहने की अपील की। साथ ही रोजगार प्राप्त करने वाले युवक युवतियों से भी पूरे लगन एवं निष्ठा से कंपनी द्वारा दिए हुए कार्यों को करने की बात कही।

Advertisement

उक्त योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने वाली कैंडिडेट पूजा कुमारी व अनु कुमारी द्वारा लोगों के साथ अपना अनुभव साझा किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार प्राप्त करने के दौरान क्या-क्या प्रक्रियाएं अपनानी पड़ी। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार प्राप्त कर अपने अनुभव साझा किया गया। उक्त मौके पर डीडीयू-केवाईजी से प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने वाले युवाओं यथा- मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, विकास कुमार, उत्कर्ष कुमार एवं चंदन प्रसाद गुप्ता को कंपनी में काम करने हेतु ऑफर लेटर प्रदान किया गया। साथ ही लोगों को रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेएसएलपीएस के विभिन्न पदाधिकारियों व कर्मियों को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया।

Advertisement
उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य मंचासिन पदाधिकारियों ने सभी युवाओं युवतियों से अपील किया कि अपनी रूचि एवं योग्यता के आधार पर कम्पनी से संवाद स्थापित कर इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें।

समाचार लिखे जाने तक निलाम्बर पीताम्बर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल, गढ़वा में चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पलाश (जेएसएलपीएस) गढ़वा के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 895 इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा रेजिस्ट्रेशन किया गया। कुल 483 लोगों को विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया तथा 188 लोगों को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play