whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054331
Loading...


रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय की अनोखी पहल: पॉलिटेक्निक कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 05:04 AM visibility 514
Share



रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय की अनोखी पहल: पॉलिटेक्निक कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय ने हंसकेर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया, विशेष रूप से महिला सदस्य महिमा गुप्ता और उर्वशी शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड और टॉफी का वितरण कर महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया।

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन आनंद प्रकाश दुबे, दिवाकर सिन्हा, मनीष कमलापुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, कमल चौबे और रमन केसरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने सैनिटरी वेंडिंग मशीन की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्कूल प्रबंधन और छात्राओं में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब "सर्विस एबव सेल्फ" (सेवा सर्वोपरि) के सिद्धांत पर कार्य करता है और यह पहल उसी भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

रोटरी क्लब पिछले 123 वर्षों से विश्वभर में सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखेगा।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play