गढ़वा : भाजपा संगठन महापर्व के तहत गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी, जिसे मंडल प्रभारी के माध्यम से झारखंड प्रदेश कमेटी को भेजा जाएगा।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
दावेदारों में से तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से पार्टी में सक्रियता और नियमों के आधार पर जिला चुनाव समिति की सहमति मिलेगी। इसके बाद 17 से 19 मार्च के बीच नामांकन, वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड, राकेश शंकर गुप्ता, लखन गुप्ता, टीनकु गुप्ता, गौतम गुप्ता, चोटान सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शंकर कुमार, अरविंद केशरी, जय पटवा, राजू गोंड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।