whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933742
Loading...


पटाखा बिक्री को लेकर एसडीओ ने बाजार में की औचक छापेमारी

location_on गढ़वा access_time 12-Mar-25, 09:00 PM visibility 570
Share



पटाखा बिक्री को लेकर एसडीओ ने बाजार में की औचक छापेमारी
निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार ने गढ़वा शहर के बाजार इलाकों में पटाखों की अवैध बिक्री की जांच को लेकर औचक छापेमारी की। इस दौरान एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार सहित पुलिस बल की टीम मौजूद रही।

एसडीओ ने इंदिरा गांधी रोड स्थित बबलू रंगसाज की दुकान पर छापेमारी की, लेकिन दुकानदार ने पहले ही दुकान बंद कर दी थी। स्थानीय लोगों ने बिना अनुज्ञप्ति के पटाखों और बारूदी सामग्री के भंडारण एवं बिक्री की शिकायत की थी। दुकान बंद रहने के कारण कोई कार्रवाई संभव नहीं हो सकी, लेकिन थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे टाइगर मोबाइल और अन्य टीमों के जरिए दुकानदार की गतिविधियों पर नजर रखें।

यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दुकान सील करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद महेश मालाकार, ललन चंद्रवंशी, मंटू मालाकार और मोतीचंद की दुकानों पर भी छापेमारी की गई। जांच के दौरान फुलझड़ी, अनार और थोड़े बहुत पटाखे बरामद हुए, लेकिन किसी के पास अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई।

दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत

एसडीओ ने सभी दुकानदारों को कुछ घंटे की मोहलत देते हुए सख्त हिदायत दी कि वे पटाखों और विस्फोटक सामग्री को भीड़भाड़ वाले इलाकों से हटा लें और भविष्य में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण से बचें। उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play