कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी राम स्वार्थ ओझा के पुत्र विनोद कुमार ओझा को कांडी पुलिस ने मंगलवार की शाम को जमीनी विवाद में जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि अशोक दुबे के भाई से जमीन विनोद कुमार ओझा ने लिखवा लिया था। जिस बात की जानकारी अशोक दुबे को नहीं था। खेत जुताई में हुई बात विवाद में अशोक दुबे की पत्नी के साथ मारपीट को लेकर, कांडी थाना कांड संख्या 102/20 के तहत विनोद कुमार ओझा पर भादवि की धारा 341/323/354(b)379/504/506/34 IPC एवं 27A के तहत जेल भेजा गया है।