whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928532
Loading...


कांडी थाना क्षेत्र में गोलीकांड, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 12-Mar-25, 08:50 PM visibility 506
Share



कांडी थाना क्षेत्र में गोलीकांड, तीन अभियुक्त गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंडीपुर में 10 मार्च 2025 को राशन दुकान पर सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में महिला पर गोली चलाने और मोबाइल लूटने की घटना सामने आई।

शाम 4:45 बजे, लालो देवी (55 वर्ष), पति रामदास चौधरी की दुकान पर संदीप चंद्रवंशी, अमन विश्वकर्मा और एक अन्य व्यक्ति सिगरेट लेने पहुंचे। पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों दुकान छोड़कर चले गए।

कुछ समय बाद, संदीप, अमन और मंटू विश्वकर्मा दुकान पर लौटे और 7.65 एमएम पिस्टल से लालो देवी पर गोली चला दी, लेकिन गोली दीवार से टकरा गई। साथ ही, आरोपियों ने लालो देवी की बेटी रंजू देवी का सैमसंग मोबाइल लूट लिया।

गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से निम्नलिखित सामान बरामद किए:

बरामद सामान

1. 7.65 एमएम पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)

2. फायर किया गया कारतूस का खोखा

3. 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस

4. लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. मंटू विश्वकर्मा उर्फ नंदलाल विश्वकर्मा (29 वर्ष), पिता सुरेश विश्वकर्मा, ग्राम कोरियाडीह, थाना हैदर नगर, जिला पलामू।

2. अमन कुमार विश्वकर्मा (29 वर्ष), पिता मनोज चंद्रवंशी, ग्राम कोरियाडीह, थाना हैदर नगर, जिला पलामू।

3. संदीप कुमार चंद्रवंशी (26 वर्ष), पिता मनोज चंद्रवंशी, ग्राम पांसा, थाना हैदर नगर, जिला पलामू।

छापेमारी दल के सदस्य

नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा

सुनील कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक, मझिआंव अंचल

अविनाश राज, थाना प्रभारी, कांडी थाना

विद्यासागर प्रसाद, पु.अ.नि., कांडी थाना

कांडी थाना के अन्य पुलिसकर्मी

अभियुक्तों पर दर्ज धाराएं

कांडी थाना कांड संख्या 22/25 के तहत 115(2)/352/351(2)/109(1)/309(4) BNS एवं 27 Arms Act की धाराओं में मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play