whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924240
Loading...


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

location_on गढ़वा access_time 12-Mar-25, 08:34 PM visibility 580
Share



भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार पर स्थानीय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार ने अब तक कोई नियोजन नीति लागू नहीं की, जिससे स्थानीय युवाओं को नौकरी के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि हेमंत सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के वादे केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गए, लेकिन युवाओं को ठग लिया गया।

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अमीर राज्य कहा जाता है, लेकिन झामुमो सरकार में गरीबी यहां की कोख में पलने लगी है।

झारखंड के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के लोग बहाल हो रहे हैं, जिससे झारखंड के युवाओं में भारी निराशा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि अगले 10 सालों तक सरकारी नौकरियां सिर्फ झारखंड के स्थानीय युवाओं के लिए सुरक्षित की जाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और विधानसभा सदन के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा जाएगा।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी, युवा मोर्चा गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, राम उनय तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, लव ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play