whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27930389
Loading...


रमकंडा में होली मिलन समारोह में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

location_on रमकंडा access_time 12-Mar-25, 05:14 PM visibility 545
Share



रमकंडा में होली मिलन समारोह में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अतिथी


रमकंडा check_circle
संवाददाता



रमकंडा : बुधवार को रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां पर सभी ने एक-दुसरे को अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी। समारोह में गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में भोजपुरी गायक कौशल मधुर ने होली गीतों से लोगों को सराबोर कर दिया। वहीं बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का मनमोह लिया।इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमकंडा अंचलाधिकारी अनिल रविदास,बीडीओ संजय कोनगड़ी,रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया,प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, मुखिया शकुंतला देवी,बीडीसी रूपम देवी, प्रमुख पति नंदलाल राम,मुखिया बिनोद प्रसाद एवं शिक्षक शिवलखन लकड़ा आदि ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये अंचलाधिकारी अनिल रविदास ने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है।होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है।इसलिए सभी लोग आपस मे मिलजुलकर पर्व को मनाने का काम करे।वही मुखिया शकुंतला देवी ने पंचायत वासियों सहित प्रखण्ड के सभी लोगो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। समारोह में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंच संचालन मुखिया पति राजकिशोर यादव ने किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग इस मौके पर मुखिया पति शिवलखन लकड़ा,देवनाथ राम,बीडीसी अमित हस्सा,लालमोहन पासवान,उपमुखिया पति मुनिल पासवान,सीताराम यादव, पंचायतीराज प्रखण्ड समन्वयक उत्तम कुमार,अभय पाल,राजेश कुमार,भुनेस्वर सिंह,संजय पांडेय, रामाकांत राम,रोजिद मंसूरी, अरुणेश कुमार,जेपी लकड़ा,शिक्षक राजधन बैठा,सुरेंद्र राम,मनोज भुइहर,सुदर्शन पांडेय,सतनारायण गुप्ता, रमन विश्वकर्मा, सुरेश राम, सुनील कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play