whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163305 readers visited
Loading...

Advertisement

बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा के नए प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने संभाला पदभार

location_on गढ़वा access_time 12-Mar-25, 11:19 AM visibility 1194
Share



बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा के नए प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने संभाला पदभार
प्राचार्य आशीष कुमार मंडल का स्वागत करता विद्यालय परिवार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया, गढ़वा में नए प्राचार्य के रूप में श्री आशीष कुमार मंडल ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व में डीएवी पब्लिक स्कूल, बीसीसीएल, महुदा, धनबाद में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके श्री मंडल का स्थानांतरण 1 मार्च 2025 को गढ़वा विद्यालय में किया गया।

बैठक में विद्यालय परिवार 

आज विद्यालय में उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और विद्यालय के विकास व संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, और इसे और ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

विद्यालय विकास पर जोर

श्री मंडल ने कहा कि विद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर सीखने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि गढ़वा डीएवी के छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं।

बैठक लेते प्राचार्य

परीक्षा और नए सत्र की तैयारियाँ

बैठक के दौरान विद्यालय में चल रही परीक्षाओं और आगामी बोर्ड परीक्षाओं पर भी चर्चा की गई।

Advertisement
साथ ही, नए सत्र की योजनाओं के सफल संचालन हेतु विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।

अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा

श्री मंडल ने कहा कि अभिभावक शिक्षा प्रक्रिया का अभिन्न अंग होते हैं। उनके सहयोग के बिना छात्रों के शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय परिसर में स्वागत करने की बात कही और उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

विद्यालय के चेयरमैन श्री गिरिनाथ सिंह, वाइस चेयरमैन सह मैनेजर श्री नानकचंद जी, तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड जोन-1 के ए.आर.ओ. डॉ. जी.एन. खान के कुशल निर्देशन में विद्यालय को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play