whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158078 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा access_time 10-Mar-25, 07:12 PM visibility 516
Share



एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
बैठक में एसडीओ व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

मतदाता पंजीकरण से जुड़े विषयों को लेकर हुआ विमर्श, लिये सुझाव

 गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता पंजीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर राजनीतिक दलों की शिकायतें और सुझाव सुने गए। साथ ही, स्वस्थ मतदाता सूची के निर्माण में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।

बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में लगभग चार प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था। इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को श्रेय देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इतनी जागरूकता संभव हो सकी।

Advertisement

संजय कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में उनका सक्रिय सहयोग आवश्यक है। मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए प्रपत्र 7 की सहायता ली जा सकती है। यदि किसी मतदाता की फोटो नहीं है, फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, या किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगा है, तो ऐसे मामलों में फॉर्म 8 भरवाकर सुधार करवाया जा सकता है। इसके लिए बीएलओ की सहायता ली जा सकती है, साथ ही मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप की भी मदद ले सकते हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे इन जानकारियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सहायता करें।

Advertisement
बैठक के दौरान कुछ दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों की दूरी (दो किलोमीटर से अधिक) और कुछ लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से कटने की शिकायत की। इस पर संजय कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में विवेकानंद तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, अशर्फी राम, ज्ञानी राम, शंकर प्रताप सिंह, खुर्शीद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play