गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के पंचायत सचिव बैद्यनाथ दुबे कल ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गये थे। जिन्हें डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया था। रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की आत्मा की शांति हेतु 9 बजे सुबह कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में शोक सभा आयोजित की गई है। मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन के साथ शोक सभा का आयोजन किया गया।
उक्त मौके पर पंचायत सचिव, अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, शमशुद्दीन अंसारी, नवलकिशोर यादव, राजेंद्र राम, कृष्ण कुमार तिवारी, अजित सिंह, बिनोद गुप्ता, रमेश राम, सुनील कुमार, नंदकुमार मेहता, परमानंद राम, रामाधार मेहता आदि उपस्थित थे।