whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275150
Loading...


1वर्ष में मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने समेत लिए कई ऐतिहासिक फैसले : निशिकांत

location_on गढ़वा access_time 14-Jun-20, 10:17 PM visibility 668
Share



1वर्ष में मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने समेत लिए कई ऐतिहासिक फैसले : निशिकांत
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा विधानसभा वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर गढ़वा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को गोड्डा साँसद निशीकांत दुबे ने विडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए संबोधित किया। निशिकांत दुबे ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मोदी सरकार पार्ट 2 के शुरुआती एक साल के अंदर, सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज भारत का मस्तक विश्व में उँचा हुआ है। देश के अंदर जनहित में कई कार्य हुआ है। जैसे धारा 370 जो देश के लिए एक कोढ़ के समान था उसे हटाया गया। राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। साथ ही जनहित, देशहित में अनेकों फैसले लिए। आज देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। इस महामारी में भी मोदी सरकार जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
कोरोना महामारी में भी भारत आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर है। मोदी सरकार बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज का जो घोषणा किया है, उसका लाभ आम गरीब लोगों को मिलने वाला है। लेकिन विपक्ष इस कोरोना महामारी में भी राजनिति कर रहा है जो बेहद शर्मनाक है। देश में लोग चाईना सामान खरीदते थे। जिसका लाभ चीन को मिलता था। लेकिन आज कई बड़ी - बड़ी कंपनियां चीन छोडकर भारत आना चाहती है। क्योंकि भारत में एक मजबूत लोकतंत्र है। यहां सस्ते मजदूर मिलते है। भारत एक शांतप्रिय देश है। आने वाले 6-7 महिने में अनेकों कंपनियां भारत आ रही हैं। इससे हमारे देश में रोजगार के साधन बढ़ेंगे। सांसद ने बताया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी का घर बंगाल में ही नहीं बल्कि एक घर गोड्डा लोकसभा के मधुपुर में भी हुआ करता था।
आज विपक्ष, भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहै कार्य पर ऊँगली उठाने में खुद को गौरवशाली समझता है। लेकिन विपक्षी सरकार 70 साल में विकास कार्य नहीं कर सकी। मोदी सरकार ने देश में 70 साल से फैली गंदगी को खत्म करने का काम किया है। आज झारखंड भी अपने बदहाली पर रो रहा है। झारखंड के मंत्री राज्य को लुटखंड बना चुके हैं, लेकिन जनता सबकुछ देख रही है। आनेवाले समय में जनता जबाव देगी। मौके पर पलामू सांसद वीडी राम, गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अलखनाथ पाण्डेय, बालमुकुंद सहाय, बिनय चौबे, मुकेश सिन्हा, जवाहर पासवान, मुन्ना तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रीतेश चौबे, अनुप दुबे, प्रमोद चौबे, अविनाश पासवान, मीना गुप्ता, संजय कमलापुरी, अंजनी तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play