whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25472687
Loading...


झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (JHAROTEF) ने कर्मचारियों के हित में हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-25, 08:32 PM visibility 818
Share



झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (JHAROTEF) ने कर्मचारियों के हित में हस्ताक्षर अभियान किया शुरू


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (JHAROTEF) के तत्वावधान में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हितों से जुड़ी ज्वलंत मांगों को लेकर 07 फरवरी 2024 से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह के आह्वान पर, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा शिल्पी कुमारी के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। यह अभियान 20 मार्च 2024 तक जारी रहेगा।

मुख्य मांगें:

1. शिक्षक संवर्ग को अन्य राज्य कर्मियों की भांति MACP का लाभ देना।

2. राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना।

3. केंद्रीय कर्मियों की तरह राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान करना।

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार ने पहले भी राज्य कर्मियों के हित में कई फैसले लिए हैं। सत्तारूढ़ दल ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षक संवर्ग के MACP सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से शामिल किया था। अब समय आ गया है कि माननीय मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं को लागू करें।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा शिल्पी कुमारी ने बताया कि आंदोलन को पांच चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में 07 फरवरी से 20 मार्च तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा, इसके बाद हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इस अभियान में जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार, मनोज चौधरी, मधुलता, मंत्शा साजिद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुनीता कुमारी सिंह, प्रेमशीला कुमारी, वीणा कुमारी, अंजनी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद अब्बास अंसारी, सीमा कुमारी, सपन कुमार, प्रीतम कुमारी, कृष्ण मुरारी पांडे, सलमा बानो शेख, सरोजनी डोडराय, गायत्री दुबे, अनुज कुमार पाठक, विकास कुमार, नितिन कुमार तिवारी, नीति सिंह, मोहम्मद मंसूर आलम, अनवारूल हक समेत सैकड़ों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play