whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475007
Loading...


भाजपा जिला कार्यालय में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-25, 08:24 PM visibility 583
Share



भाजपा जिला कार्यालय में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष 2024-25 के तहत भाजपा जिला कार्यालय में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत से की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा का जनक एवं झारखंड राज्य का निर्माता बताते हुए कहा कि झारखंड वासियों को उनका अधिकार दिलाने में अटल जी की अहम भूमिका रही।

पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता भारत के इतिहास में कोई नहीं हुआ। वे सदैव भारत के उत्थान के लिए संकल्पित रहे।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। वे एकमात्र ऐसे नेता थे, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।

भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल संगठनकर्ता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिनय चौबे ने कहा कि अटल जी ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाया। वे विदेश मंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे कई पदों पर रहे, लेकिन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए खड़े रहने वाले नेता बने रहे।

भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे।

उनके योगदान की वजह से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, टिंकू गुप्ता, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद तुफानी, रामशीष तिवारी, उमेश कश्यप, ओमप्रकाश दास, अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, विनोद द्विवेदी, भगवान तिवारी, विकास तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play