whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161977 readers visited
Loading...

Advertisement

एसपीडी कॉलेज में एनएसएस द्वारा महिला दिवस आयोजित, पेंटिंग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिमरन सोनी सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-25, 08:09 PM visibility 516
Share



एसपीडी कॉलेज में एनएसएस द्वारा महिला दिवस आयोजित, पेंटिंग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिमरन सोनी सम्मानित
पुरस्कृत होते विजेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में शनिवार को महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर "एक्सीलरेट एक्शन" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। साथ ही, महाविद्यालय की छात्रा सिमरन सोनी को पेंटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इतिहास के हर क्षेत्र—शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और खेल—में अपनी छाप छोड़ी है।

Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है।

कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और इसी क्रम में पेंटिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सिमरन सोनी को सम्मानित किया गया।

प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप बताते हुए कहा कि "जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।"

डा. अरुण कुमार तिवारी ने महिलाओं के बढ़ते कदमों के बावजूद उनके सामने मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया, वहीं डा. संजीव मिश्रा ने कहा कि यदि समाज को मजबूत बनाना है, तो महिलाओं को सशक्त बनाना अनिवार्य है।

Advertisement

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डा. बिनोद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. शबनम खातून, रागिनी कुमारी, जया कुमारी, शुभम केशरी, रचित गुप्ता, रीचा कुमारी, पायल कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play