whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471501
Loading...


गढ़वा में दिनदहाड़े फायरिंग, योगेंद्र प्रसाद को मारी गोली

location_on गढ़वा access_time 07-Mar-25, 07:56 PM visibility 2182
Share



गढ़वा में दिनदहाड़े फायरिंग, योगेंद्र प्रसाद को मारी गोली


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-चिनिया-बरवाडीह मार्ग पर तहले गांव के पास दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने योगेंद्र प्रसाद को गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद अपने घर से चिनिया जा रहे थे, तभी तहले घाटी में अज्ञात हमलावरों ने पीछा कर उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी पीठ में गोली लगी।

राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप

घायल योगेंद्र प्रसाद ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के खिलाफ काम करने और पंचायत विकास योजनाओं को लेकर उनका पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह और धनंजय यादव मुख्तार अंसारी से विवाद चल रहा था।

उन्होंने आशंका जताई कि बरवाडीह में आज JMM की एक बैठक थी, जिसमें उनके खिलाफ साजिश रची गई हो सकती है।

बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

योगेंद्र के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और पीछा करते हुए नजदीक आते ही उन पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद अपराधी बरवाडीह की ओर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी ब्रिज कुमार पुलिस दल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और योगेंद्र प्रसाद का बयान दर्ज किया। उनके भाई ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके विरोधी साजिश कर रहे थे और हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play