whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924262
Loading...


गढ़वा- रंका विस क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना देने की मांग की

location_on गढ़वा access_time 06-Mar-25, 07:28 PM visibility 1023
Share



गढ़वा- रंका विस क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना देने की मांग की
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को गढ़वा विधायक एवं विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य की सभी महिलाओं को प्रतिमा ₹2500 देने की मांग की।

श्री तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गई। सरकार ने महिला सम्मान योजना में नए नियम लागू कर लाखों महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया, जो महिलाओं के साथ धोखा है।

गढ़वा विधायक ने झारखंड सरकार से मांग की कि राज्य की सभी महिलाओं के साथ-साथ सेविका, सहायिका, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिलाओं को भी ₹2500 प्रतिमाह दिया जाए।

इस संबंध में उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाया, लेकिन सरकार के मंत्री की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया और विधानसभा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

इसके अलावा, श्री तिवारी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी मांग रखी। उन्होंने मेराल प्रखंड के मथुरा चौक से लगमा एआईडी होते हुए मध्य विद्यालय मेराल तक, ग्राम गोंदा में बंका रोड से सारना पीपल होते हुए झुमेलवा टोला तेनार सिवाना तक, ग्राम दलेली में बेलवाताड़ से माहेताम सिवाना तक, गेरुवा भेड़ियाही मोड़ से यूरिया नदी तक, और तेनार पाईका टोला पीच रोड से बथान होते हुए वनसीमा तक सड़क निर्माण की मांग की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play