गढ़वा : गढ़वा-मेदिनीनगर सड़क पर हूर मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया निवासी प्रदीप राम घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप राम मेदिनीनगर से अपने घर लौट रहे थे, तभी हूर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।