whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157803 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में TRFA दलहन योजना के तहत 120 किसानों के बीच गरमा मूंग बीज एवं उपादान का वितरण

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 07:57 PM visibility 534
Share



गढ़वा में TRFA दलहन योजना के तहत 120 किसानों के बीच गरमा मूंग बीज एवं उपादान का वितरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा स्थित एग्री क्लीनिक कार्यालय में TRFA दलहन योजना के अंतर्गत गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया एवं परिहार पंचायत के किसानों के बीच गरमा मूंग का बीज एवं प्रत्यक्षण से संबंधित उपादान का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा श्री शिव शंकर प्रसाद, प्रमुख गढ़वा श्री फैजल अंसारी, जिला परिषद सदस्य श्री जैदुल्लाह अंसारी, चिरौंजिया पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कृषक मित्र राजनाथ मेहता, विजय सिंह, अच्छाई अक्छेबर नाथ महतो, एग्री क्लीनिक समन्वयक श्रीमती शालिनी, ऑपरेटर सत्येंद्र कुमार, बीटीएम गढ़वा अजय साहू, BAO एवं कई लघु कृषक उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान लगभग 120 किसानों के बीच गरमा मूंग की उन्नत प्रजाति "प्रभात एम 1142" का बीज वितरित किया गया, जो उत्पादन की दृष्टि से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसके साथ ही किसानों को दिए गए उपादान के उचित प्रयोग की जानकारी भी BAM गढ़वा के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई।

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि "मूंग की इस उन्नत प्रजाति से किसानों को अधिक उपज मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। बीज को बुवाई से पहले उचित तरीके से उपचारित करना आवश्यक है, जिससे बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।"

इस योजना का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। किसानों से आग्रह किया गया कि वे समय पर बुवाई कर उन्नत खेती की ओर अग्रसर हों।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play