whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471637
Loading...


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में लायंस क्लब द्वारा 40 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 07:22 PM visibility 527
Share



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में लायंस क्लब द्वारा 40 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका : गढ़वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सौजन्य से कुल 40 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।

टीबी मरीजों की रिकवरी रेट में सुधार लाने और पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा फूड बास्केट प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गुड़, चना, बादाम, तेल एवं अन्य पोषण सामग्री दी जाती है।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी मरीजों को फूड बास्केट देना अनिवार्य है। टीबी उन्मूलन एक सामाजिक दायित्व है और बिना जनभागीदारी के इसे सफल नहीं बनाया जा सकता।

गैर-सरकारी संस्थाएं, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि शुरू से ही मरीजों को फूड बास्केट दी जाती रही है और आगे भी यह जारी रहेगा।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश पाल ने पहले भी कई टीबी मरीजों को गोद लिया है और कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है।

इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी, प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश पाल, संतोष कश्यप, देवेंद्र गुप्ता, रविंद्र कश्यप सहित जिला यक्ष्मा प्रभाग के डीपीसी डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र, श्री विश्वास कुमार शर्मा, खालिद अनवर, सुपरवाइजर श्री सुमन कच्छप एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play