whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470292
Loading...


भगवान महावराह पीठ में श्री चरण पादुका स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 07:19 PM visibility 542
Share



भगवान महावराह पीठ में श्री चरण पादुका स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम, मरहटिया में अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी के श्री चरण पादुका एवं शिवलिंग स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-पाठ, आरती, प्रभात फेरी, अखंड कीर्तन और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी व पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव बाबा जी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जो आश्रम से नावाडीह, पचपड़वा, गढ़वा नवादा मोड़ होते हुए गढ़वा चिनिया मोड़ स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह पहुंची।

यहां पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद यह फेरी शहर भ्रमण करते हुए हरैया मार्ग से वापस मरहटिया आश्रम पहुंची।

आश्रम मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव बाबा जी के कर कमलों द्वारा भगवान महावराह जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अघोरेश्वर महाप्रभु जी के समाधि स्थल पर विशेष पूजा एवं अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। अघोर महा मंत्र "अघोरान्ना पारो मंत्र, नाश्ति तत्त्वम गूरो: परम" के संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुबह 10 बजे परम पूज्य गुरुदेव गुरुपद बाबा जी द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं—

हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. एम. एल. गुप्ता

हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. आलोक कुमार

नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. बी. एन.

जनरल चिकित्सा: डॉ. संजय कुमार, डॉ. बी. एन. पांडे, डॉ. बी. एन. द्विवेदी, डॉ. शशांक भारद्वाज

होम्योपैथी: डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. नरसिंह कुमार

इलेक्ट्रो होम्योपैथी: सुषमा श्रीवास्तव

प्राकृतिक चिकित्सा: वैद्य प्रदीप कुमार डागा

सदर अस्पताल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी सराहनीय सहयोग दिया।

शिविर में 1012 लोगों को मिला नि:शुल्क उपचार

शिविर में कुल 1012 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। 75 मरीजों का वैद्य डागा जी द्वारा विशेष उपचार किया गया, जबकि 51 नेत्र रोगियों की जांच के बाद उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम में आए हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

अखंड कीर्तन, होली मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन

6 मार्च को सुबह 9 बजे अखंड कीर्तन का समापन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व होली मिलन समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

पलामू प्रमंडल की सभी शाखाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल की सभी शाखाओं के अलावा रांची, छत्तीसगढ़ और अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विशेष रूप से राधेश्याम सिंह, विष्णनाथ नारायण, बैजू नारायण (रांची), रविशंकर तिवारी, राजेश तिवारी (छत्तीसगढ़), रविंद्र नाथ द्विवेदी, वीरेंद्र चौबे, सुरेंद्र चौबे, जगन नारायण दुबे, जय राम मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, टेपण जैसवाल, सुमन चौबे, संजीत कुमार मिश्रा, मोनू तिवारी, आलोक गुप्ता, देवाशीष चौबे, रामलाल राम, दिलीप चौहान, रमेश राम, सत्येंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालु महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play