whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054825
Loading...


उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बरगढ़ प्रखंड का किया दौरा

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 06:56 PM visibility 743
Share



उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बरगढ़ प्रखंड का किया दौरा
दौरे पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



● नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी समेत अन्य पंचायतों के विकास कार्यों का लिया जायजा

● उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं समाधान का दिया भरोसा

● अति सुदूरवर्ती बूढा पहाड़ क्षेत्र में योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश

गढ़वा जिले के अति सुदूरवर्ती नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन से अवगत होने एवं क्षेत्र के आम जनमानस की समस्याओं का समुचित समाधान के उद्देश्य से आज उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से बरगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के टेहरी पंचायत का दौरा किया।

इस दौरान बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत समेत अन्य के विकास कार्यों की उपायुक्त शेखर जमुआर ने समीक्षा किया। क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने की बात कही। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा उक्त क्षेत्रों के योग्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- मनरेगा, आवास, सर्वजन पेंशन, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, बाल विकास, शिक्षा, स्किम कम्पलीसन, स्वास्थ्य, पोषण व आधार सीडिंग, पेयजल, विद्युत समेत अन्य योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करने की बात कही गई। बूढा पहाड़ क्षेत्र के पंचायतों में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क आदि में पर्याप्त विकास कार्य कराने की बात कही गई।
उपायुक्त श्री जमुआर ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पहले के अपेक्षा अब के समय मे सतत विकास कार्य सम्पन्न होने की बात कही गई।

पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता था, जिसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ बलों द्वारा अब पूर्णतः नक्सलमुक्त कराकर भयमुक्त वातावरण की मिसाल दी गई है। उन्होंने आमजनों समेत वहां पर रह रहे सुरक्षा बलों (सीआरपीएफ बटालियन) की समस्याओं से भी अवगत होने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास कार्य के साथ-साथ इस सुदुरवर्ती क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में रहकर सुरक्षा बलों द्वारा आम जनों को भय मुक्त वातावरण दिया गया है, जिसमें सीआरपीएफ के जवानों की अहम भूमिका है।

अतः वहां पर रह रहे सुरक्षा बल के जवानों की समस्याओं से अवगत होकर व्याप्त समस्याओं के समुचित समाधान करने की बात कही गई।

उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त सीआरपीफ कमांडेंट ऐन.के. सिंह, डीएफओ साउथ एबिन बेन्नी एब्राह्म, एसडीओ रंका रुद्र प्रताप सिंह, एएसपी राहुल कुमार बराईक, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, बरगढ़ बीडीओ अमित कुमार तथा सीओ राकेश भूषण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थें।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play