whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927532
Loading...


जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में भृगु नाथ चौबे अध्यक्ष और मृत्युंजय तिवारी महासचिव निर्वाचित

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 06:54 PM visibility 1064
Share



जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में भृगु नाथ चौबे अध्यक्ष और मृत्युंजय तिवारी महासचिव निर्वाचित
गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में भृगु नाथ चौबे अध्यक्ष और मृत्युंजय कुमार तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर भृगु नाथ चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम कृष्ण सिंह को 8 मतों से पराजित किया। भृगु नाथ चौबे को 144 मत मिले, जबकि गौतम कृष्ण सिंह को 136 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें सच्चिदानंद शुक्ला ने 81 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र तिवारी (77 मत) को 4 मतों से हराया। अन्य प्रत्याशियों में अशोक कुमार को 39, दीपक कुमार को 8, देवेंद्र प्रजापति को 42 और धीरेन्द्र कुमार चौबे को 27 मत मिले। महासचिव पद पर मृत्युंजय तिवारी ने 123 मत प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परेश कुमार तिवारी (100 मत) को 23 मतों से हराया। महासचिव पद के अन्य प्रत्याशियों में जितेंद्र कुमार को 57 और शशि मनी पांडे को 1 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर गरीबुल्लाह अंसारी ने 141 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अवध किशोर चौबे (137 मत) को 4 मतों से हराया। सहायक कोषाध्यक्ष पद पर रवि शंकर प्रसाद ने 1 मत से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव-1 पद पर ओम प्रकाश चौबे विजयी रहे, जिन्होंने 142 मत प्राप्त कर देवदत्त चौबे (109 मत) को 33 मतों से हराया। संयुक्त सचिव-2 पद पर प्रवीण कुमार पांडे ने 108 मत प्राप्त कर सोमनाथ विश्वकर्मा (104 मत) को 4 मतों से हराया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अमरेंद्र कुमार (167 मत), राजीव कुमार पांडे (192 मत), कृष्ण कुमार मेहता (156 मत), सत्यनारायण कुमार सिन्हा (183 मत) और परमानंद कच्छप (132 मत) निर्वाचित हुए।
मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चुनाव पदाधिकारी सतीश मिश्रा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play