whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928817
Loading...


गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा access_time 03-Mar-25, 07:35 PM visibility 2113
Share



गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने एक राहगीर से 2.5 लाख रुपये की लूट की। लेकिन लुटेरों की योजना पर तब पानी फिर गया जब पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी दिलीप चौधरी छत्तीसगढ़ जाने के लिए गढ़वा आए थे। वह रंका मोड़ के पास एक टेंपो से उतरे और बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर भोजनालय के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बहाने से मोबाइल मांगा।

दिलीप चौधरी ने जैसे ही मोबाइल दिया, दोनों लुटेरों ने उनके गले में टंगे बैग को रुपये समेत झपट लिया और मोटरसाइकिल तेज भगाने लगे।

घटना के बाद भी दिलीप चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लुटेरों की बाइक के पिछले हिस्से को पकड़ लिया। लुटेरे बाइक की गति बढ़ाने लगे, जिससे दिलीप नीचे गिर गए, लेकिन उन्होंने बाइक को छोड़ने से इनकार कर दिया। कुछ दूर तक घसीटे जाने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान एक लुटेरा मौका पाकर फरार हो गया, लेकिन दिलीप ने दूसरे लुटेरे को दबोच लिया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने पकड़े गए लुटेरे को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। फरार लुटेरे की तलाश जारी है। हालांकि, अब तक पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play