whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472341
Loading...


सत्यनारायण मिस्त्री की शिकायत पर रमकंडा के 31 अतिक्रमणकारियों को सीओ ने भेजा नोटिस

location_on रमकंडा access_time 03-Mar-25, 05:23 PM visibility 1507
Share



सत्यनारायण मिस्त्री की शिकायत पर रमकंडा के 31 अतिक्रमणकारियों को सीओ ने भेजा नोटिस
चिन्हित किये गए अतिक्रमणकर्ता


रमकंडा check_circle
संवाददाता



रमकंडा: अतिक्रमणवाद संख्या 01/23-24 के दाखिल जवाब में रमकंडा निवासी सत्यनारायण मिस्त्री पिता स्व. जगधारी मिस्त्री की शिकायत पर अंचल अधिकारी अनिल रविदास ने 31 अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिये नोटिस जारी किया है। इन्हें सरकारी रास्ते की भूमि पर से 20 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार सत्यनारायण मिस्त्री ने सरकारी रास्ते की भूमि प्लॉट 2203 पर अतिक्रमण किया है।जिस पर अतिक्रमनवाद संख्या 01/-23-24 चल रहा है।इसी वाद के दाखिल जवाब में सत्यनारायण मिस्त्री की ओर से शिकायत किया गया है कि रमकंडा मौजा के खाता संख्या 766 प्लॉट 2353 भी सरकारी रास्ते की भूमि है। जिस पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।
शिकायत में अंचल अधिकारी की ओर से 2353 प्लॉट पर अतिक्रमित इन लोगों पर कोई कार्रवाई नही किये जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के माध्यम से सीओ पर आरोप लगाया है की सीओ पक्षपात पूर्ण व्यक्तिगत रूप से सरकारी रास्ते की भूमि 2203 प्लॉट पर ही कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं 2353 पर कार्रवाई नही की जा रही है।ऐसे में इन आरोपों को खारिज करते हुए सत्यनारायण मिस्त्री की शिकायत पर सीओ की ओर से 2353 प्लॉट की भी जांच करायी गयी। वहीं अतिक्रमणवाद की कार्रवाई शुरू करते हुए चिन्हित किये गये 31 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया। जिसके पक्ष में समर्थन, उसने ही की है शिकायत दरअसल पिछले 30 जनवरी को अतिक्रमणवाद संख्या 01/23-24 के मामलों पर प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारी रमकंडा बीडीओ संजय कोंगड़ी पुलिस बल के साथ सत्यनारायण मिस्त्री की ओर से अतिक्रमित 2203 प्लॉट की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने गये थे।
इस दौरान ग्रामीणों सहित 2353 के कुछ अतिक्रमणकर्ताओं ने सत्यनारायण मिस्त्री पर हो रही अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध किया था। वहीं इसे गलत बताते हुए पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया था। लेकिन अब सत्यनारायण मिस्त्री की शिकायत पर ही 2353 प्लॉट पर भी अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू हो गयी। वहीं सीओ ने नोटिस जारी कर दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play