whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927518
Loading...


भाजपा संगठन पर्व: उत्सव गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, बूथ चुनाव अंतिम चरण में

location_on गढ़वा access_time 01-Mar-25, 11:21 PM visibility 460
Share



भाजपा संगठन पर्व: उत्सव गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, बूथ चुनाव अंतिम चरण में
भाजपा नेता और अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा संगठन पर्व को लेकर शनिवार को उत्सव गार्डन में जिला स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई।

बूथ चुनाव अंतिम चरण में, जल्द होगा मंडल और जिला अध्यक्ष का चयन

बैठक में मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा संगठन का बूथ स्तर पर चुनाव अंतिम चरण में है और जल्द ही बूथ सूची जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि:

6 से 9 मार्च तक सभी मंडल स्तर पर बैठक होगी, जिसमें मंडल चुनाव अधिकारी तीन नाम तय कर प्रदेश को भेजेंगे।

17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा।

20 से 22 मार्च के बीच जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष सह चुनाव अधिकारी ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए 35 से 40 वर्ष, जबकि जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष की उम्र सीमा निर्धारित की गई है। मंडल स्तर पर एक प्रतिनिधि भी चुना जाएगा, जो मंडल और जिलाध्यक्ष चुनाव में मतदान करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- जल्द पूरा होगा संगठन निर्माण

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि संगठन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय, सूरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, मथुरा पासवान, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play