whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053552 readers visited
Loading...


निर्माण कंपनी के कैंप में मिला प्रतिबंधित मांस, विरोध करने पर गार्ड से मारपीट, 9 गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 01-Mar-25, 11:03 PM visibility 1066
Share



निर्माण कंपनी के कैंप में मिला प्रतिबंधित मांस, विरोध करने पर गार्ड से मारपीट, 9 गिरफ्तार
एसडीपीओ नीरज कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर कार्रवाई करते हुए


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव में स्थित एक निर्माण कंपनी के कैंप में प्रतिबंधित मांस मिलने से हड़कंप मच गया। जब कैंप के गार्ड ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद बंगाल के मजदूरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

गढ़वा में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। इस कंपनी का एक कैंप हूर मध्या गांव में नहर किनारे स्थित है, जहां 9 मजदूर और एक गार्ड रहते हैं।

शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से कैंप में पहुंचा और प्लास्टिक के झोले में कुछ सामान ले आया।

कैंप के गार्ड गोविंद चौधरी को शक हुआ और उसने पूछताछ की। पहले मजदूरों ने इसे चिकन बताया, लेकिन जब झोला खोला गया, तो उसमें प्रतिबंधित गो-अंश मिला। इस पर गार्ड ने विरोध किया, तो मजदूरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताने लगे। योगी सेना के विपुल धर दुबे भी पहुंचे और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैंप में मौजूद 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play