whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054215
Loading...


आर. पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर

location_on गढ़वा access_time 01-Mar-25, 07:42 PM visibility 550
Share



आर. पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक व अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के कल्याणपुर स्थित आर. पी. नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी (एसएसजेएसएन) कॉलेज के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भव्य प्रकाश पांडेय और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनिता दीक्षित को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. भव्य प्रकाश पांडेय ने विज्ञान के निरंतर विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विज्ञान और तकनीकी के कारण भारत विश्व के विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने विज्ञान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले औसत आयु 52 वर्ष थी, लेकिन अब यह बढ़कर पुरुषों के लिए 72 वर्ष और महिलाओं के लिए 75 वर्ष हो गई है।

उन्होंने मोबाइल और कंप्यूटर के विकास को विज्ञान की सफलता का प्रतीक बताया।

प्रो. विनिता दीक्षित ने छात्रों को विज्ञान की महत्ता बताते हुए कहा कि चिकित्सा, कृषि, व्यापार और शिक्षा सभी क्षेत्रों में विज्ञान का प्रभाव है। उन्होंने सी.वी. रमण की खोज "रमण प्रभाव" पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष के थीम "विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना" की चर्चा की।

कल्याणपुर के मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और ज्ञान अर्जन का महत्व समझाया।

आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने विज्ञान को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के बिना विकास संभव नहीं है।

उन्होंने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चम्पा दीदी, अब्दुल मन्नान, प्राचार्य मनु जेम्स, अभिलाषा कुमारी, बबीता देवी, राहुल कुमार, सचिन कुमार, प्रद्युमन कुमार, दीपक शर्मा, राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play