whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473864
Loading...


टाउन हॉल गढ़वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 28-Feb-25, 10:20 PM visibility 559
Share



टाउन हॉल गढ़वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 

● उपायुक्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत, देश की आधी आबादी से भारत के विकास में समान रूप से योगदान देने की अपील

● उपायुक्त ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बताया एक महत्वपूर्ण पहल

● उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को किया गया सम्मानित

निलाम्बर पीताम्बर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल, गढ़वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शेखर जमुआर ने की। इस अवसर पर उपायुक्त श्री जमुआर का स्वागत पौधा देकर एवं स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया तथा उपायुक्त समेत मंचासीन अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा की बेटी, बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हमारे देश में सार्थक हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में देश की बेटियां अपनी सहभागिता निभा रही हैं तथा देश के विकास में बढ़ चढ़कर समान रूप से सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारा की आवश्यकता अब नहीं होनी चाहिए बल्कि यह सभी के जेहन में होना चाहिए कि बेटा बेटी एक समान है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पूरी तरह से लड़की की समस्या को हल नहीं कर सकता, इसे भारत के सभी नागरिकों द्वारा समर्थित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा और शिक्षा प्रदान करना है, साथ ही समाज में लिंग भेदभाव और सांस्कृतिक पूर्वाग्रह को समाप्त करना है।

इस अभियान का महत्व आज के समय में और बढ़ गया है, जब बेटियों को बराबरी के अधिकार मिल रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य छात्रों को लैंगिक समानता और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इससे यह समझने में मदद करता है कि लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा देना क्यों जरूरी है और समाज में इसका क्या सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इस दौरान उन्होंने देश के विकास में योगदान करने वाली कई मातृ शक्तियों का उदाहरण देकर बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में समान रूप से सहयोग करने की अपील की।

मौके पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा ने भी बालिकाओं को सशक्त करने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद, लिंगानुपात में सुधार लाना और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां ज्यादातर सोशल मीडिया पर भी अपना समय बिताती हैं जो कि गलत है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा को और भी सार्थक बनाने की दिशा में बालिकाओं को कार्य करना चाहिए। इसके लिए उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए रोजगार निर्माण कर अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है। देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं काबिज हैं तथा अपने माता-पिता के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करने का कार्य कर रही हैं। इस योजना के तहत, बालिकाओं को शोषण से बचाया जाता है और उन्हें सही-गलत के बारे में बताया जाता है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना समाज में बिना किसी लिंग भेद के सामान्य जीवन जिने के लिए जन्म अधिकारों का समर्थन करने के लिए है।

आज के इस कार्यक्रम में पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग, स्पीच, एसे राइटिंग समेत कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को, प्रथम बालिका जन्नी माता को एवं प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। उक्त मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता आदि उपस्थित थें।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play