whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371381 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई

location_on गढ़वा access_time 28-Feb-25, 10:16 PM visibility 517
Share



आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई
पुष्पार्चन करते निदेशक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी और कॉलेज के प्राचार्य मनु जेम्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे, बल्कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने 10 वर्षों तक राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया और सादा जीवन, उच्च विचार को अपने आचरण में अपनाया।

Advertisement
हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी और बांग्ला जैसी कई भाषाओं में उनकी गहरी पकड़ थी। उनकी बुद्धिमत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक शिक्षक ने उनकी उत्तर पुस्तिका जांचते हुए लिखा था कि "परीक्षा देने वाला, परीक्षा लेने वाले से अधिक योग्य है।"

कॉलेज के प्राचार्य मनु जेम्स ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक दयालु और परोपकारी व्यक्ति थे। उन्होंने 1914 में बिहार और बंगाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान पीड़ितों की सहायता की। नमक सत्याग्रह के दौरान बिहार की कमान संभाली और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। वे लगातार दो बार भारत के राष्ट्रपति चुने गए और भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. आदित्य प्रकाश, प्रद्युम्न कुमार, अभिलाषा भारती, बबीता श्रीवास्तव, सचिन कुमार, दीपक शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play