whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27056747
Loading...


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जीएन कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान सेमिनार

location_on गढ़वा access_time 28-Feb-25, 10:05 PM visibility 394
Share



राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जीएन कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान सेमिनार
निदेशक व विद्यार्थी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल में महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन के सम्मान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक बसंत ठाकुर एवं उपप्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

विद्यालय के निदेशक ने अपने संबोधन में बताया कि 28 फरवरी 1928 को सीवी रमन ने अपनी प्रसिद्ध "रमन इफेक्ट" की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार ने 1986 में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम "विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक" रखी गई है। उन्होंने बताया कि रमन इफेक्ट प्रकाश के पारदर्शी माध्यमों से गुजरने पर होने वाले परिवर्तन से जुड़ा हुआ है, जो आज वैज्ञानिक अनुसंधानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विद्यालय में स्थित विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों को विज्ञान शिक्षक द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों एवं रासायनिक पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह सत्र बच्चों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उनकी विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ी।

कार्यक्रम का संचालन बसंत ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान शिक्षक वीरेंद्र साह ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीरा शर्मा, विकास कुमार, रागिनी कुमारी, ऋषभ, शिवानी, पूजा, ज्योति कुमारी, सरिता दुबे सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, छात्रों और कर्मियों का आभार प्रकट किया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play