whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168051 readers visited
Loading...

Advertisement

राज्य की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदन में खूब गरजे विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी

location_on गढ़वा access_time 27-Feb-25, 10:13 PM visibility 824
Share



राज्य की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदन में खूब गरजे विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन में राज्य की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार पर हमलावर हुए।

गढ़वा विधायक ने कहा कि आज झारखंड में बालू एक गंभीर समस्या है, जिसके चलते राज्य के लाखों गरीब परिवार के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, शौचालय और अन्य निर्माण कार्य बालू के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण या तो बालू मिल नहीं रहा है, या बहुत ऊंचे दाम पर मिल रहा है, जिसे खरीदना आम गरीब गुरबा के औकात से बाहर की बात है।

श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन की सरकार के द्वारा कृत्रिम रूप से बालू की समस्या झारखंड में उत्पन्न की गई है ताकि सत्ता में बैठे लोग और सत्ता का संरक्षण प्राप्त लोगों के द्वारा बालू की कालाबाजारी करके अवैध तरीके से धन अर्जित किया जा सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्ष पूर्व झारखंड सरकार के द्वारा बालू की अवैध कालाबाजारी करने के लिए झारखंड के सभी बालू घाटों को जेएसएमडीसी के हवाले कर दिया गया। इसके पश्चात जेएसएमडीसी के द्वारा लोगों को सुलभ तरीके से बालू मुहैया कराने के बजाय जानबूझकर बालू घाटों के आवंटन के नाम पर टेंडर का खेल शुरू किया और दो वर्षों तक टेंडर को फाइनल नहीं किया गया। दो वर्षों के बाद जेएसएमडीसी के द्वारा सभी टेंडर को रद्द भी कर दिया गया ताकि सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर बालू की कालाबाजारी हो सके। जिसका नतीजा यह हुआ क्या झारखंड के आम लोग बालू के अभाव में निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बालू की इस किल्लत के लिए जेएसएमडीसी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

गढ़वा विधायक में झारखंड के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज झारखंड में मरीजों की जान भगवान के भरोसे है। गंभीर रोगियों को जिला मुख्यालय से रांची स्थित रिम्स में डायरेक्ट लाने के लिए एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध नहीं है। एंबुलेंस वाले किसी मरीज को जिला मुख्यालय से राजधानी रांची तक लाने के बजाय बीच के ही किसी अस्पताल में छोड़कर भाग जाते हैं। इस चलते मरीज को पुनः दूसरे एंबुलेंस की व्यवस्था करके रांची तक आना पड़ता है। जिसके कारण कई लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं।

श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी के बात पर स्वास्थ्य मंत्री ने भी जवाब दिया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है।

Advertisement
स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से गढ़वा विधायक काफी असंतुष्ट दिखे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर हालत में है। लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की स्थिति दयनीय है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की मांग की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play