whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166219 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम : सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिजनों से भावनात्मक संवाद

location_on गढ़वा access_time 27-Feb-25, 10:10 PM visibility 465
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिजनों से भावनात्मक संवाद
कार्यक्रम में एसडीएम व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता का भरोसा, युवाओं से हेलमेट लगाने की अपील

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" के तहत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने सड़क हादसों में अपने परिजनों को खो चुके लोगों से संवाद किया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) धीरज प्रकाश भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया।

परिजनों के दर्द से भावुक हुआ माहौल

बैठक के दौरान कई परिजनों ने अपने अपनों को खोने की पीड़ा साझा की, जिससे माहौल गमगीन हो गया। रफीक अंसारी ने बताया कि उनके बेटे की शादी से 12 दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई।

Advertisement
अनीश कुमार यादव के पिता सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठे। 70 वर्षीय कुसुम देवी ने अपने बेटे की मौत का दर्द बयां करते हुए रोते हुए कहा कि वह दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। इसी तरह, करीब 20 परिवारों ने अपनी आपबीती सुनाई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

प्रशासन ने दिया त्वरित सहायता का भरोसा

संवाद के दौरान यह सामने आया कि राहत राशि मिलने में दस्तावेजी प्रक्रियाओं की वजह से कई बार देरी होती है। इस पर एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता में तेजी लाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर

संवाद से यह निष्कर्ष निकला कि अधिकतर पीड़ितों ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था या रैश ड्राइविंग के कारण हादसे हुए।

Advertisement
अधिकारियों और परिजनों ने जिले के युवाओं से भावुक अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

इस अवसर पर उपेंद्र चौधरी, निर्मल कुमार, मंजू देवी, मंटू चौधरी, देवंती देवी, रफीक अंसारी, अनीश कुमार यादव, आलोक ठाकुर, उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, नागेंद्र शर्मा, नंदू चौधरी, नरेश प्रजापति, मुकेश ठाकुर, गीता कुमारी, कुसुम देवी, सविता देवी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play