गढ़वा : समाहरणालय परिसर में उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में अपराह्न 4 बजे से गढ़वा प्रखंड के मृत कर्मी पंचायत सचिव स्वo बैद्यनाथ दुबे के मृत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि स्वर्गीय बैद्यनाथ दुबे पंचायत सचिव प्रखंड कार्यालय गढ़वा का कल दिनांक 21 सितंबर 2020 को सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण उन्हें इलाज हेतु रांची रेफर किया गया था। रांची में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया, तत्पश्चात कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा अरुण उरांव, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा चंद्रजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
इधर पंचायत सचिव संघ की ओर से बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित एक शोक सभा में मृतक पंचायत सचिव बैजनाथ दुबे की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा आयोजित किया गया । मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन के साथ शोक सभा का आयोजन किया गया ।पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव शमशुद्दीन अंसारी नवलकिशोर यादव राजेंद्र राम कृष्ण कुमार तिवारी अजित सिंह बिनोद गुप्ता रमेश राम सुनील कुमार नंदकुमार मेहता परमानंद राम रामाधार मेहता आदि पंचायत सचिव उपस्थित थे।