गढ़वा :
विजय यादव बने अध्यक्ष, फुलमतिया देवी बनीं उपाध्यक्ष
रंका प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय होन्हेकला में आज विद्यालय प्रबंधन समिति (VEC) का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक देवेंद्रनाथ उपाध्याय (संकुल साधन सेवी, राजकीय बुनियादी विद्यालय रंका) एवं सुजीत कुमार चौबे (सहायक अध्यापक, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धौराटोला रबदा) की देखरेख में हुआ।
इस दौरान नव-चयनित 12 सदस्यों में से सर्वसम्मति से विजय यादव को अध्यक्ष एवं फुलमतिया देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजन का जिम्मा रीना देवी को सौंपा गया, जबकि दुलावती देवी उपसंयोजिका चुनी गईं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन कार्यक्रम में कंचनपुर पंचायत के मुखिया पति चंद्रशेखर भूइयां, सभाध्यक्ष शिवदत्त यादव, वार्ड सदस्य अरुण राम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की बेहतरी के लिए नई समिति को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल संचालन की कामना की।