whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27057703
Loading...


गढ़वा में शिक्षिका से मारपीट शर्मनाक : सुशील कुमार

location_on गढ़वा access_time 23-Feb-25, 08:48 PM visibility 962
Share



गढ़वा में शिक्षिका से मारपीट शर्मनाक : सुशील कुमार
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शिक्षकों को विद्यालय में अनुशासन बनाए जाने के विरोध में उन्हें पीटा जाना शिक्षा विभाग और संबंधित के लिए बेहद ही शर्मनाक है : सुशील कुमार

 झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए शिक्षिका के साथ मारपीट की घटना को बेहद शर्मनाक बताया और इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली और समाज में बढ़ती नकारात्मक प्रवृत्तियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि गढ़वा जिले में शिक्षकों के साथ गाली-गलौज, अमर्यादित व्यवहार और मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

हाल ही में मेराल प्रखंड के मध्य विद्यालय बिकताम में भी शिक्षक ओमप्रकाश कुमार के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शैक्षणिक अवधि में मारपीट और दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि शिक्षा विभाग ने इस पर क्या संज्ञान लिया?

उन्होंने कहा कि इस बार भी शिक्षिका कुमारी पूनम भारती ने अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं प्रशासनिक मदद ली, जो दर्शाता है कि शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर विभाग उदासीन बना हुआ है। खासकर अनुसूचित जाति के शिक्षकों के साथ इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

शिक्षकों की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षकों को स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन जब वे अनुशासन कायम रखने का प्रयास करते हैं तो असामाजिक तत्व उन पर हमला कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी निभाने पर इस तरह की घटनाएं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की कि शिक्षकों, विशेषकर महिला शिक्षिकाओं को समुचित सुरक्षा दी जाए। दूरस्थ इलाकों में पदस्थापित शिक्षिकाओं को गृह प्रखंड के मुख्यालय में स्थित विद्यालयों में नियुक्त किया जाए ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो झारोटेफ के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play