whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27055908
Loading...


ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास

location_on गढ़वा access_time 21-Feb-25, 06:27 PM visibility 472
Share



ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास
पुरस्कृत होते विद्यार्थी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ओलंपियाड की परीक्षाओं (IGKO और IEO) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे विद्यालय में उत्साह की लहर दौड़ गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इन छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

सत्र 2024-25 में आयोजित एसओएफ ओलंपियाड परीक्षाओं में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

गोल्ड मेडल जीतने वाले टॉपर्स में शामिल हैं:

कक्षा 1: सान्वी प्रिया

कक्षा 2: अथर्व रुद्र

कक्षा 3: अनमोल सोनी, आराध्या आनंद, सन्नी राज, पंखुरी गुप्ता

कक्षा 5: आयुष कुमार गुप्ता

कक्षा 6: अवल्या आनंद

विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके निरंतर सफलता की कामना की।

विद्यालय की शिक्षा प्रणाली को लगातार किया जा रहा सुदृढ़

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा, पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए प्रयासरत है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाना है।

विद्यालय ने हाल ही में अभिभावकों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे तनाव मुक्त रहें।

गोल्ड मेडल अवार्ड वितरण समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षगण और सहकर्मी उपस्थित रहे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play