whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28373629 readers visited
Loading...

Advertisement

हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला: झारखंड में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर सीबीआई जांच की मांग

location_on गढ़वा access_time 21-Feb-25, 06:23 PM visibility 468
Share



हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला: झारखंड में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर सीबीआई जांच की मांग
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मामला आम हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर झारखंड में पेपर लीक का इतना मजबूत नेटवर्क कैसे विकसित हो गया है। उन्होंने जेपीएससी, जेएसएससी के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक होने पर गहरी चिंता व्यक्त की।

रितेश चौबे ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से झारखंड की छवि पूरे देश में खराब हो रही है और राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। पेपर लीक करने वाले गिरोह हमेशा बच निकलते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र अपने भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा देने के दौरान उन्हें पेपर लीक गिरोह का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

उन्होंने झामुमो सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। चौबे ने इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि झामुमो सरकार झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि पहली बार झारखंड में मैट्रिक परीक्षा तक का पेपर लीक हुआ है, जिससे छात्रों के बीच भारी निराशा का माहौल है। उन्होंने मांग की कि हेमंत सरकार अविलंब इस मामले की सीबीआई जांच कराए।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, भाजपा नेता रुपु महतो सहित अन्य कई नेता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play