whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166416 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कॉफी विद एसडीएम: श्रमिकों से संवाद, सम्मान और समाधान

location_on गढ़वा access_time 19-Feb-25, 09:45 PM visibility 615
Share



कॉफी विद एसडीएम: श्रमिकों से संवाद, सम्मान और समाधान
कार्यक्रम में एसडीएम व श्रमिकवृंद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के तहत इस बार असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों को आमंत्रित किया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में श्रमिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

श्रमिकों का सम्मान, समस्याओं पर संवाद

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पहली बार इस तरह का सम्मान मिलने पर श्रमिकों ने प्रशासन का आभार जताया।

कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश और श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement
श्रमिकों को श्रमिक सेफ्टी किट, औजार सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, मातृत्व सुविधा योजना, विवाह सहायता योजना, आदि के लाभों से अवगत कराया गया।

श्रमिक निबंधन और कार्ड वितरण

कार्यक्रम में 11 श्रमिकों का मौके पर ही निबंधन किया गया, जबकि चार श्रमिकों – सत्येंद्र राम, सदास रजवार, शीलवंती देवी और राजेश कुमार – को तत्काल श्रमिक कार्ड प्रदान किए गए। निबंधन शुल्क एसडीएम संजय कुमार ने स्वयं वहन किया।

निजी और सामूहिक समस्याएं रखीं गईं

श्रमिकों ने अपनी निजी समस्याएं भी एसडीएम के समक्ष रखीं, जिनमें नल जल योजना की बाधाएं, पक्की सड़क की मांग, लगान रसीद संबंधी दिक्कतें और सरकारी राहत की जरूरत जैसे मुद्दे शामिल थे।

Advertisement
एसडीएम ने सभी समस्याओं को नियमानुसार सुलझाने का भरोसा दिया।

उपस्थित श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में सावित्री गोंड, राजकुमारी देवी, अंजू देवी, ललिता देवी, मुंशी देवी, सुशीला पासवान, अमरेश मेहता, धर्मेंद्र कुमार, शिव शंकर, मनोज कुमार, रामवृक्ष, विक्की कुमार, राकेश कुमार, विनोद राम समेत कई श्रमिक शामिल हुए और अपनी बात रखी।

"कॉफी विद एसडीएम" के इस सत्र ने श्रमिकों को संवाद, सम्मान और समाधान का मंच प्रदान किया, जिससे प्रशासन और मजदूर समुदाय के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play