whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27057704
Loading...


गुटखा प्रतिबंध पर भाजपा का हमला, स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

location_on गढ़वा access_time 18-Feb-25, 11:21 PM visibility 689
Share



गुटखा प्रतिबंध पर भाजपा का हमला, स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गुटखा पर प्रतिबंध लगाकर झूठी उपलब्धि गिनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छोटे व्यवसायियों पर गहरा असर पड़ेगा, जबकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिस पर मंत्री मौन रहते हैं।

रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक ओर सरकार शराब बेचकर झारखंड के युवाओं को शराबी बना रही है, जिससे परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गुटखा बेचने पर प्रतिबंध लगाकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और छोटे दुकानदारों की आजीविका भी छीन रही है।

गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों और पदाधिकारियों की मनमानी चरम पर है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि सरकार गुटखा बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाकर छोटे व्यवसायियों को परेशान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार विभिन्न योजनाओं के नाम पर जनता और व्यापारियों से जबरन वसूली कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, रूपु महतो, बीरेंद्र चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play