मेराल : थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव में 14 फरवरी की रात हुई विवाहिता चंचला की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में आरोपी विवेक मिश्रा को मृत महिला के अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में—
1. मृतका का पति विवेक मिश्रा
2. ससुर सतीश मिश्रा
3. सास आरती देवी
4. भसुर (देवर) राजू मिश्रा
मृतका के भाई मुकेश चोबे ने सात लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।