whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471506
Loading...


एसडीओ पहुंचे भदुआ गांव, चौपाल लगाकर सुनीं आदिम जनजाति परिवारों की समस्याएं

location_on गढ़वा access_time 18-Feb-25, 08:20 PM visibility 478
Share



एसडीओ पहुंचे भदुआ गांव, चौपाल लगाकर सुनीं आदिम जनजाति परिवारों की समस्याएं
चौपाल में एसडीओ संजय कुमार व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने सोमवार को अन्नराज डैम क्षेत्र के आदिम जनजाति बहुल भदुआ गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया।

कल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

एसडीओ ने गांव के पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों से पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया कि अन्नराज डैम में मछली पालन को बढ़ावा देने के कारण उनका गांव विशेष रूप से लाभान्वित हो रहा है।

वहीं, महिलाओं ने बताया कि गांव दूरस्थ होने के बावजूद ममता वाहन समय पर पहुंच जाता है, जिससे संस्थागत प्रसव की सुविधा मिल रही है।

पेड़ों के नीचे लगाई चौपाल, सुनीं जन समस्याएं

भदुआ गांव की 254 की आबादी वाले 50 परिवार पूरी तरह से आदिम जनजाति समुदाय से आते हैं। गांव के पूर्व स्थान के डूब क्षेत्र में आने के कारण वे कुछ वर्ष पूर्व इस नए स्थल पर आए हैं। एसडीओ ने पेड़ों के नीचे चट्टानों पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं।

ग्रामीणों ने वन पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन, मोबाइल टावर और घुमकुड़िया जैसी सुविधाओं की मांग रखी। एसडीओ ने मौके पर मौजूद गढ़वा प्रखंड के बीडीओ को वन विभाग के नियमों के तहत इन मांगों पर जल्द पहल करने का निर्देश दिया।

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

महिलाओं ने पीडीएस वितरण में आ रही परेशानियों के बारे में बताया, जिस पर एसडीओ ने मौके पर मौजूद राशन डीलर नंदू राम को कड़ी चेतावनी दी। हालांकि, डीलर ने सफाई दी कि राशन डाकिया योजना के तहत ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने पहुंचपथ और चबूतरा निर्माण की भी मांग रखी।

भ्रमण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

एसडीओ के साथ इस दौरे में सदर बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत सिंह, फेलो ऋषिकेश, बीपीआरओ सुरेश चौधरी, राजस्व कर्मचारी गोविंद आर्या, सहायक अभियंता देवनाथ सिंह, कनीय अभियंता अरुण देव सिंह, मुखिया कौशल्या देवी, वीएलडब्लू भागीरथी रवि, कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार पाठक, रोजगार सेवक विनेश कुमार सिंह, सेविका सरिता देवी, सहिया प्रतिमा देवी, वार्ड सदस्य बसंती देवी, पीडीएस डीलर नंदू राम, जेएसएलपीएस के विकास उरांव, राम लगन राम, यशोदा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play