whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27241911
Loading...


हाई कोर्ट द्वारा स्थानीय नीति निरस्त किए जाने का इंटक नेता ने किया स्वागत

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Sep-20, 06:25 PM visibility 663
Share



हाई कोर्ट द्वारा स्थानीय नीति निरस्त किए जाने का इंटक नेता ने किया स्वागत


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा राज्य में लागू किए गए स्थानीय नीति के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं, कि उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा लागू किया गए उस नीति को निरस्त कर मेरे आंदोलन को सही करार दिया है। यह बातें इंटक के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कन्हैया चौबे ने मंगलवार को बातचीत करते हुए कही। चौबे ने कहा कि भाजपा के रघुवर दास सरकार द्वारा वर्ष 2016 में जो स्थानीय नीति राज्य में लागू किया गया था, उसके विरोध में झामुमो में रहते हुए मैंने 12 अप्रैल से लेकर 16 मई 2016 तक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला मुख्यालय गढ़वा तक जोरदार आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान हम सबों को गिरफ्तार कर थाने में भी रखा गया था।
बावजूद आंदोलन से मैं पीछे नहीं हटा और लगातार स्थानीय नीति के खिलाफ संघर्ष करते रहा। संघर्ष का परिणाम है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्थानीय नीति को निरस्त कर दिया। रघुवर दास के स्थानीय नीति में कई खामियां थी। गैर अनुसूचित जाति जिले के लोग अनुसूचित जाति के जिले में नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे। पर झारखंड उच्च न्यायालय ने त्रुटिपूर्ण स्थानीय नीति को निरस्त कर हर पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों को नौकरी के लिए किसी भी जिले में आवेदन करने की पूरी छूट दे दी है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play