whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161786 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सड़क जाम करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – एसडीओ

location_on गढ़वा access_time 18-Feb-25, 08:13 PM visibility 600
Share



सड़क जाम करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – एसडीओ
लोगों को जानकारी देते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सड़क दुर्घटना या किसी मांग को लेकर बलपूर्वक सड़क जाम कर सार्वजनिक आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदर संजय कुमार ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे ऐसे गैरकानूनी और अवैध कृत्यों का समर्थन न करें।

शव को सड़क पर रखकर जाम लगाना अमानवीय

एसडीओ ने कहा कि गढ़वा में सड़क दुर्घटना के बाद रास्ता जाम करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। इससे न केवल आमजन की आवाजाही बाधित होती है बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ती है। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने को अमानवीय और निंदनीय कृत्य बताया।

Advertisement

जाम में शामिल होते हैं असामाजिक तत्व

एसडीओ ने कहा कि कई बार हादसे के बाद पीड़ित परिवार के लोग शोक में होते हैं, लेकिन कुछ अराजक तत्व स्थिति का फायदा उठाकर जबरन जाम लगा देते हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इन घटनाओं की वीडियोग्राफी कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि अगर किसी इलाके में जानबूझकर सड़क जाम किया जाता है, तो वहां के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी भी जवाबदेह होंगे। उन्हें जाम हटाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8B के तहत सजा का प्रावधान

एसडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करना संज्ञेय अपराध है।

Advertisement
इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8B के तहत पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से बचें और कानून का पालन करें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play