whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924218
Loading...


रंका में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-25, 08:49 PM visibility 464
Share



रंका में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित विद्यार्थी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका में मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों ने दिखाया विज्ञान में कौशल

प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 के छात्रों ने भाग लिया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उनकी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।

विजेता छात्र-छात्राएं जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का निर्णय देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेश प्रसाद, विनोद यादव, अयोध्या सिंह, जितेंद्र राम और विवेक कुमार पांडे की निर्णायक मंडली ने किया।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता

कक्षा 6 से 8

प्रथम स्थान – सोनाली लकड़ा (मध्य विद्यालय बसकटिया)

द्वितीय स्थान – कार्तिक प्रजापति (राजकीय मध्य विद्यालय रबदाखुरा)

तृतीय स्थान – तेजस कुमार (राजकीय कन्या मध्य विद्यालय रंका)

कक्षा 1 से 5

प्रथम स्थान – सत्यम कुमार (प्राथमिक विद्यालय होन्हे कला)

द्वितीय स्थान – रौलिया कुमारी (प्राथमिक विद्यालय सिंजो)

तृतीय स्थान – कमलेश कुमार सिंह (मध्य विद्यालय बाराडीह)

क्विज प्रतियोगिता के विजेता

कक्षा 6 से 8

प्रथम स्थान – अनिमा कुमारी

द्वितीय स्थान – नारद कुमार यादव (उत्क्रमित मध्य विद्यालय वीरवांध)

तृतीय स्थान – कार्तिक प्रजापति (राजकीय मध्य विद्यालय रबदाखुरा)

 

 

कक्षा 1 से 5

प्रथम स्थान – अबू मोहसिन (नव प्राथमिक विद्यालय नूरीनगर मानपुर)

द्वितीय स्थान – पूर्णिया कुमारी (प्राथमिक विद्यालय मझावर)

तृतीय स्थान – अंजली कुमारी (राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिजों)

कार्यक्रम में रहा शिक्षकों और विद्यार्थियों का उत्साह

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में संतोष कुमार दुबे, रमेश प्रसाद, इस्तखार अंसारी, शशि भूषण प्रजापति, प्रियंका कुमारी, बाबूलाल सिंह, परमेश्वर सिंह, राज मुनि लकड़ा, उत्तम कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play